दोस्तों, सिरडी वाले साई बाबा के अद्भुत चमत्कार और उनकी आरती Sai baba aarti lyrics का नियमित पाठ करने से सिरडी वासीओ का जीवन धन्य हो गया था और आज भी साई बाबा सब भक्तों के साथ है। उनका रक्षण करते है उनको सही राह बताते है और उनकी परेसनियों का अंत करते है ताकि उनके भक्त के जीवन मे सुख, शांति, और समृद्धि बनी रहे। चलिए बिना समय गवाये पढ़ते है श्री साई बाबा की आरती के लीरिक्स Sai baba aarti lyrics.
Sai baba aarti lyrics, साई बाबा आरती लीरिक्स, Sai baba aarti lyrics in hindi, साई बाबा आरती लीरिक्स इन हिन्दी:
आरती श्री साईं गुरुवर की,
परमानन्द सदा सुरवर की।(1)
जा की कृपा विपुल सुखकारी,
दुःख, शोक, संकट, भयहारी।(2)
शिरडी में अवतार रचाया,
चमत्कार से तत्त्व दिखाया।(3)
कितने भक्त शरण में आए,
वे सुख शान्ति निरंतर पाये।(4)
भाव धरै जो मन में जैसा,
साईं का अनुभव हो वैसा।(5)
गुरु की उदी लगावे तन को,
समाधान लाभत उस तन को।(6)
साईं नाम सदा जो गावे,
सो फल जग में शाश्वत पावे।(7)
गुरुवासर करि पूजा सेवा,
उस पर कृपा करत गुरुदेवा।(8)
राम, कृष्ण, हनुमान रूप में,
दे दर्शन जानत जो मन में।(9)
विविध धर्म के सेवक आते,
दर्शन कर इच्छित फल पाते।(10)
जै बोलो साईं बाबा की,
जै बोलो अवधूत गुरु की।(11)
साईं की आरती जो कोई गावै,
घर में बस सुख मंगल पावे।(12)
अनंतकोटि ब्रम्हांडनायक राजाधिराज योगिराज जय जय जय साईं बाबा की,
आरती श्री साईं गुरुवार की।
आरती श्री साईं गुरुवर की,
आरती श्री साईं गुरुवर की,
परमानन्द सदा सुरवर की।(13)
Sai baba aarti lyrics - साई बाबा आरती लीरिक्स
second aarti:
ॐ जय साईं हरे, बाबा शिरडी साईं हरे।
भक्तजनों के कारण, उनके कष्ट निवारण॥
शिरडी में अवतरे, ॐ जय साईं हरे॥ ॐ जय…॥
दुखियन के सब कष्टन काजे, शिरडी में प्रभु आप विराजे।
फूलों की गल माला राजे, कफनी, शैला सुन्दर साजे॥
कारज सब के करें, ॐ जय साईं हरे ॥ ॐ जय…॥
काकड़ आरत भक्तन गावें, गुरु शयन को चावड़ी जावें।
सब रोगों को उदी भगावे, गुरु फकीरा हमको भावे॥
भक्तन भक्ति करें, ॐ जय साईं हरे ॥ ॐ जय…॥
हिन्दु मुस्लिम सिक्ख इसाईं, बौद्ध जैन सब भाई भाई।
रक्षा करते बाबा साईं, शरण गहे जब द्वारिकामाई॥
अविरल धूनि जरे, ॐ जय साईं हरे ॥ ॐ जय…॥
भक्तों में प्रिय शामा भावे, हेमडजी से चरित लिखावे।
गुरुवार की संध्या आवे, शिव, साईं के दोहे गावे॥
अंखियन प्रेम झरे, ॐ जय साईं हरे ॥ ॐ जय…॥
ॐ जय साईं हरे, बाबा शिरडी साईं हरे।
शिरडी साईं हरे, बाबा ॐ जय साईं हरे॥
श्री सद्गुरु साईंनाथ महाराज की जय॥
साई बाबा की भक्ति और आराधना करने से आपको अनेक लाभ हो सकते है जैसे की:
- मानसिक शांति: साईं बाबा की भक्ति करने से मन में शांति और संतुलन बढ़ सकता है। उनकी कथाओं और उपदेशों को सुनने से मन की चंचलता कम हो सकती है और व्यक्ति शांत और सरल भाव से जीवन जी सकता है।
- शारीरिक स्वास्थ्य: साईं बाबा की भक्ति करने से व्यक्ति को शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य में सुधार महसूस हो सकता है। ध्यान और भक्ति से स्ट्रेस और तनाव कम हो सकता है, जो शारीरिक रोगों के कारण होता है
- आत्मिक उन्नति: साईं बाबा के उपदेश और ज्ञान को अपनाने से व्यक्ति अपने आत्मिक विकास की ओर अग्रसर हो सकता है। उनकी सीखने और समझने की कोशिश से आत्मा की मूल्यवान मुद्दों पर विचार करने की क्षमता बढ़ती है।
- सामाजिक सुधार: साईं बाबा ने सेवा और प्रेम की महत्वपूर्णता पर भार दिया है । उनकी भक्ति से जुड़कर व्यक्ति सामाजिक सुख-समृद्धि की ओर अपने कदम बढ़ा सकता हैं और दूसरों की मदद करने की प्रेरणा ले सकता हैं।
- विश्वास और आस्था: साईं बाबा की भक्ति से व्यक्ति में पारंपरिक, धार्मिक, विश्वास और आस्था बढ़ सकती है। यह उन्हें जीवन के प्रति नए दृष्टिकोण से देखने में मदद कर सकता है।
- आत्मिक आनंद: साईं बाबा की भक्ति से जुड़कर व्यक्तिको आत्मिक आनंद और संतोष महसूस हो सकता है। उनका स्मरण और उनके विचारों में व्यक्ति आनंद और प्रसन्न भाव महसूस कर सकता है।
इसे भी पढिए:
साई चालीसा:
दोस्तों,मुजे पूरा विश्वास है की आपको साई बाबा की आरती के लीरिक्स पढ़कर आनंद और शांति की अनुभूति हुई होगी और आपके Sai baba aarti lyrics पढ़ने से श्री साई बाबा ने आपको और आपके परिवार को सुख,समृद्धि,शांति और खुशाली का वरदान दिया होगा।।
अगर आपको यह लेख पसंद आया तो इसे अपने दोस्तों और परिवारजनों के साथ शेयर करे और यह कमेन्ट मे जय श्री साई बाबा लिखना मत भूलिएगा।
धन्यवाद।।
